abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअंतरराष्ट्रीय योग दिवसअनोखी खबरअपडेट

आपूर्ति भवन निर्माण की तैयारियां तेज, आपूर्ति निरीक्षक ने किया  निरीक्षण, विभागीय बजट से 17 ग्राम सभाओ में अन्नपूर्णा भवन बनाने की योजना ।


ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा। (समाचार टुडे) तहसील क्षेत्र अन्तर्गत क्षेत्र में खाद्य एवं रसद विभाग के प्रस्तावित आपूर्ति भवन के निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने प्रस्तावित निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग, उपलब्ध सुविधाओं तथा निर्माण कार्य के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने चकिया बिहारी मिश्र, अजगरा,पूरा विजयी (गंगापुर),गंगापुर, पूराविजयी 4 ग्राम सभाओं के प्रस्तावितजमीन स्थान का विधिवत निरीक्षण किया
श्री सिंह ने कहा कि  सभी विकास खंडों में विभागीय बजट से 17-17 ग्राम सभा में अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने हैं, जिसमें राजस्व विभाग के माध्यम से उप जिलाधिकारी केनिर्देश पर जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा इस प्रस्ताव को मूल गति देने के लिये भवन स्थलों का निरीक्षण किया गया। कहा कि शासन की मंशा के अनुसार आपूर्ति भवन के निर्माण से खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों के संचालन में पारदर्शिता और सुगमता आएगी। साथ ही क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों एवं आम नागरिकों को विभागीय सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। भवन बनने के बाद कार्यालयीन कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित होंगे और जनसुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी, राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button