abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबर

हत्यारिन पत्नी ने प्रेमी संग  साथी के साथ मिलकर की पति  हत्या,  पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा।

महेवा नहर हत्याकांड का सफल अनावरण: प्रेम-प्रसंग में बाधक बने पति की गला रेतकर हत्या, पत्नी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

जमीन दिखाने के बहाने ले जाकर की गई निर्मम हत्या, पत्नी, प्रेमी व उसके साथी की साजिश का खुलासा।

क्राइम ब्यूरो- चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

चंदौली (समाचार टुडे) आज रिश्तो की अहमियत कितनी गिरती जा रही है कि खास रिश्ते भी छोटे-छोटे मामलों को लेकर जघन्य अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं प्रेमी के चक्कर में हत्यारी पत्नी ने अपने प्रेमी संघ और एक सहयोगी के माध्यम से जमीन दिखाने के बहाने ले जाकर पति को गला रेप कर मौत की घट कर दिया जिसका खुलासा चंदौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर कर दिया पुलिस के अनुसार दिनांक 25.06.2026 को प्रार्थी धर्मानन्द यादव पुत्र धनीराज यादव ग्राम महेवा (बिलारीडीह) थाना अलीनगर व जिला चन्दौली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे बताया गया कि NH-19 हाईवे बिलारीडीह अन्डर पास से महेवा गौरी माइनर के पश्चिमी तरफ पुलिया (जू०हा० स्कूल के दक्षिण तरफ) के नीचे अज्ञात व्यक्ति को धारदार हथियार से गला रेत कर नहर मे फेका पड़ा है।
उपरोक्त के सन्दर्भ में थाना अलीनगर पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-396/2026 धारा-103(1),238,61(1)(A) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

शव की शिनाख्ती के क्रम में-
दिनांक 25.06.2026 को वादी रमेश पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम महादेवपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि थाना अलीनगर क्षेत्रान्तर्गत महेवा गौरी माइनर के समीप पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने पर वह जिला चिकित्सालय चन्दौली स्थित मर्चरी हाउस पहुँचे, जहाँ उन्होंने शव की पहचान अपने छोटे भाई राजेश कुमार पुत्र रघुनाथ उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम महादेवपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली के रूप में की तथा आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी उर्मिला देवी के राहुल शर्मा निवासी लखमीपुर, थाना मुगलसराय से अवैध संबंध थे, जिसका मृतक राजेश कुमार लगातार विरोध करता था। इसी कारण उर्मिला देवी ने राहुल शर्मा तथा उसके सहयोगी विनोद पाल के साथ मिलकर पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत दिनांक 24.06.2026 को राजेश कुमार को जमीन/कार्य के बहाने घर से बुलवाया। इसके उपरांत तीनों ने महेवा नहर पुलिया के समीप ले जाकर धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नहर में फेंक दिया।

चन्दौली- उच्चाधिकारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल थाना अलीनगर के नेतृत्व में* थाना अलीनगर पुलिय टीम द्वारा ग्राम पंचफेडवा में मौजुद थें कि मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त मोटरसाइकिल से रिंग रोड के रास्ते बिहार भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने रेवसा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान कुछ समय पश्चात वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जब रुकने का इशारा किया गया, तो भागने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर गिर गई तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दीकर 02 अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। जिनकी पहचान 1.जितेन्द्र शर्मा उर्फ राहुल पुत्र कैलाश प्रसाद शर्मा, निवासी ग्राम लखमीपुर कैथापुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 30 वर्ष व 2.विनोद पाल पुत्र स्व0 हीरालाल पाल निवासी ग्राम लखमीपुर कैथापुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 51 वर्ष के रुप में हुई। अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा के कब्जे से उसके पिट्ठू बैग में रखा घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित धारदार चाकू, हत्या के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े, एक सैमसंग मोबाइल फोन एवं नकद रुपये बरामद हुए। अभियुक्त विनोद पाल के कब्जे से एक वन प्लस मोबाइल फोन एवं नकद रुपये बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP65BY1092 भी कब्जे में ली गई। घटना में संलिप्त अभियुक्ता उर्मिला देवी पत्नी राजेश कुमार निवासिनी ग्राम महादेवपुर थाना मुगलसराय जिला चन्दौली को उसके घर से किया गया गिरफ्तार


पूर्व नियोजित योजना-
दिनांक 24.06.2026 को उर्मिला देवी ने अपने पति राजेश कुमार को जमीन खरीदने के बहाने जितेन्द्र शर्मा के साथ भेजा। जितेन्द्र शर्मा पहले से ही एक धारदार चाकू अपनी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर ले गया था। तीनों लोग मोटरसाइकिल से विभिन्न स्थानों पर जमीन देखने के बहाने घूमते रहे। इस दौरान चकिया तिराहे पर राजेश कुमार ने शराब खरीदी और उसका सेवन किया। देर शाम महेवा नहर के पास पहुंचने पर उसने शेष शराब भी पी ली, जिससे वह अत्यधिक नशे की हालत में हो गया। इसका लाभ उठाकर दोनों अभियुक्त राजेश कुमार को नहर की पुलिया तक ले गए। वहां विनोद पाल ने राजेश कुमार को पकड़ लिया तथा जितेन्द्र शर्मा ने पहले से छिपाकर रखे चाकू से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद दोनों अभियुक्तों ने शव को नहर में फेंक दिया और घटना में प्रयुक्त चाकू तथा रक्तरंजित कपड़ों को अपने साथ लेकर घर लौट गए।

पुलिस के पूछताछ में
पूछताछ के दौरान अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा द्वारा बताया कि उसका राजेश कुमार के घर वर्षों से आना-जाना था। इसी दौरान राजेश कुमार की पत्नी उर्मिला देवी से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इस संबंध की जानकारी होने पर राजेश कुमार एवं उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। उर्मिला देवी अपने पति को अपने प्रेम संबंध में बाधक मानती थी। पति राजेश कुमार को रास्ते से हटाने के लिए मुझ पर दबाव बनाया तथा इसके एवज में ₹10,000 देने का भी लालच दिया। अभियुक्त ने अपने मित्र विनोद पाल को पूरी योजना बताई। जिसे जमीन खरीदने के बहाने ले जाकर शराब पिलाया फिर देर शाम महेवा नहर के पास दोनों ने मिलकर राजेश कुमार की हत्या करने की साजिश रची। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अगले दिन जब महेवा नहर से शव बरामद होने तथा पुलिस जांच की सूचना सोशल मीडिया एवं क्षेत्र में फैलने लगी, तब हम दोनों ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, रक्तरंजित कपड़े एवं अन्य साक्ष्यों को नष्ट करने तथा बिहार भाग जाने की योजना बनाई। इसी उद्देश्य से दिनांक 26.06.2026 को दोनों अभियुक्त घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल से बिहार की ओर जा रहे थे कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.जितेन्द्र शर्मा उर्फ राहुल पुत्र कैलाश प्रसाद शर्मा, (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी: ग्राम लखमीपुर कैथापुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली।
2.विनोद पाल पुत्र स्व0 हीरालाल पाल, (उम्र करीब 51 वर्ष)  निवासी: ग्राम लखमीपुर कैथापुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली।
3.उर्मिला देवी पत्नी राजेश कुमार निवासिनी ग्राम महादेवपुर थाना मुगलसराय जिला चन्दौली


*बरामदगी विवरण-*
01 खून लगा धारदार नुकीला चाकू
01 सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर UP65BY1092)
घटना के समय पहने हुए खून से लथपथ कपड़े (एक काली शर्ट और एक नीली जींस)।
02 मोबाइल फोन (सैमसंग व वन प्लस) और कुल ₹870 नगद।

*पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल थाना अलीनगर
उ0नि0 अनिल कुमार यादव
उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता
का0 आकाश सिंह
का0 प्रवेश सिंह
का0 अभिषेक दुबे
का0 रवि चौधरी
म0का0 खुशबु देवी

*सर्विलांस टीम*
हे0का0 राणा प्रताप सिंह
हे0का0 रामानंद यादव
का0 नीरज कुमार मिश्रा

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button