abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअंतरराष्ट्रीय योग दिवसअनोखी खबर

परिषदीय विद्यालयों में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम- हिमांशु पाण्डेय

ब्यूरो चीफ पुष्कर रस्तोगी

सकलडीहा। (समाचार टुडे) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड अंतर्गत समस्त परिषदीय विद्यालयों में “करें योग, रहें निरोग” कार्यक्रम आयोजित किया गया परिषदीय विद्यालयों में योग शिविरों का आयोजन कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में मौजूद शिक्षक गण संभ्रात नागरिक ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारिय, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
योग प्रशिक्षक विद्यालय प्रधानाध्यापक हिमांशु पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा नियमित योग करने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है।
योग दिवस के अवसर पर ग्रामीणों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित योग कार्यक्रमों को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। योग कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की तरफ से उपस्थित सभी लोगों को प्रत्येक वर्ष की भांति बृहद स्तर पर जलपान एवं फल वितरित किया गया तथा विद्यालय के समस्त शिक्षण स्टाफ सहित आसपास के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button