abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबर

उधार पैसा मांगना अधेड़ को पड़ा भारी,ताबड़तोड़ चाकू से हमला,मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा


क्राइम ब्यूरोचीफ- कृष्ण मोहन गुप्ता
चंदौली (समाचार टुडे) जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कैलाशपुरी स्थित मॉडल शॉप के सामने शराब के नशे में धुत एक युवक ने अधेड़ व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।
घायल की पहचान 54 वर्षीय मुनक्का प्रसाद गुप्ता निवासी महमूदपुर, थाना मुगलसराय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार मुनक्का प्रसाद गुप्ता का आरोपी विजय गिरी पुत्र गौरी शंकर गिरी, निवासी रविनगर मोड़ के पास करीब 60 रुपये बकाया था। सोमवार रात दोनों की मुलाकात कैलाशपुरी मॉडल शॉप के सामने हुई। इस दौरान मुनक्का ने विजय से अपने बकाया पैसे की मांग की। बताया जा रहा है कि विजय ने पैसे बाद में देने की बात कही, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर विजय गिरी ने अपना आपा खो दिया और चाकू निकालकर मुनक्का प्रसाद गुप्ता पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और आरोपी को भागने नहीं दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की क्रयवाही की जा रही है,घायल की स्थिति सामान्य है इसका उपचार ट्रामा सेंटर में किया जा रहा ही।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button