abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरअपडेट

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के तहत प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की पहल, प्लास्टिक कचरा बना रोजगार का साधन ।

सकलडीहा। (समाचार टुडे) क्षेत्र में बढ़ते प्लास्टिक कचरे की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन द्वारा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अभियान को गति दी जा रही है। इसके तहत गांवों और कस्बों में फैले प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, पृथक्करण और सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।
सहायक पंचायत अधिकारी बजरंगी पांडे ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। इसे देखते हुए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है।  ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर क्लस्टर के माध्यम से सफाई कर्मचारीद्वारागांव में फैलेप्लास्टिक के कचरे को एकत्रित किया जाता है तथा ब्लॉक स्तर पर एकत्रित करकेवेस्ट कंपोजिट प्लांट में भेजकर निष्पादन कराया जाता है 
इस अभियान के तहत दुकानदारों और आम लोगों से कपड़े एवं जूट के थैलों का प्रयोग करने की अपील की गई है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और सड़कों पर प्लास्टिक फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। ज्ञात हो कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के तहत शासन स्तर पर जनपद के दो ब्लॉक धानापुर व विकास खंड चकिया के उतरौत में 16 लाख रुपए की लागत से प्लास्टिक वेस्ट कंपोनेंट की स्थापना की गई है जिससे कि क्लस्टर वाइज सफाई कर्मियों के माध्यम से गांव में फैले प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित कराकर संबंधित कंपाउंड में भेज कर अन्य विधि से निस्तारित किया जाता है
श्री पाण्डेय ने कहा  कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के प्रभावी क्रियान्वयन से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों से अभियान में सहयोग कर अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button