abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
Uncategorized

बंदरों के उत्पात से विद्यालय परेशान

 

सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा में बुद्धवार बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया यही नही बंदरों ने महाविद्यालय में लगा सीसीटीवी कैमरा तथा प्रोजेक्टर को भी तोड़ दिया तथा महाविद्यालय में आरो फिल्टर वाटर मशीन को भी नुकसान पहुंचा या उत्पाद मचा रहे बंदरों को जब कर्मचारियों ने भागने की कोशिश की तो उन्हें काटने के लिये दौड़ा लिया बंदरों के आतंक से महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को आए दिन भय एवं काटने का डर बना रहता है।

बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे ने अधिकारियों को लिखा पत्र

प्राचार्य को आज महाविद्यालय में पहुंचने पर चौकीदार ने बताया कि बंदर रात में भी महाविद्यालय में तोड़फोड़ मचाते रहते हैं। महाविद्यालय के बागवानी को उखाड़ दिया। तथा शिक्षा
संकाय में लगा प्रोजेक्टर एवं स्लाइडर तथा पर्दों को फाड़ दिये है । प्राचार्य ने बताया कि अब तक महाविद्यालय में बंदरों ने लाखों का सामान नुकसान किया है। बन्दरों के उत्पात से होने वाले नुकसान से बचने के लिये प्राचार्य ने कर्मचारियों से कहा कि कार्यों उपरांत अपने कार्यालय के दरवाजों कोअवश्य बंद रखें। पठन-पाठन एवं परीक्षा के बाद कमरों को आवश्यक रूप से बंद करें। तथा बंदरों के आतंक से बचने के लिए अपने पास एक दण्ड तथा गुलेल पटका रखें  वही प्राचार्य ने वन्य जीव अधिकारी  को इन बंदरों से निजात हेतु पत्र लिखकर इनसे निजात दिलाने को लेकर अवगत कराया  है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button