abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआदेशआरोपउठा - पटकउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाहीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

टेबल पर पैर रखकर लेटने का प्रभारी प्रधानाध्यापक का वायरल फोटो, टेबल पर पैर रखकर स्कूल में सोते मिले प्रधानाध्‍यापक शिक्षा विभाग की जमकर हो रही है किरकिरी

ब्यूरो रिपोर्ट

चन्दौली चकिया। प्राइम समाचार टूडे जिले में शासन की सख्ती के बावजूद शिक्षकों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। चकिया ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक टेबल के ऊपर पैर रखकर नौनिहालों को देते हैं शिक्षा शासन के निर्देश पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगातार नौनिहालों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है।और अध्यापक अध्यापिकाओं को भी अधिकारियों द्वारा समय से विद्यालय

पहुंचकर पठन पाठन का कार्य करने को निर्देशित किया गया है।जिसका पालन भी किया जा रहा है। लेकिन कहीं कहीं लापरवाही भी देखने को मिलती है।

शुक्रवार को चकिया विकास खण्ड के बरौझी कम्पोजिट विद्यालय पर तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।जिसमें वह टेवल पर पैर रखकर लेटे हुए दिख रहे हैं।कुछ लोगों ने उनकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर

दिया।जिससे हड़कंप मच गया। वहीं इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके स्वास्थ्य व पैर में परेशानी है।जिसको लेकर चिकित्सक ने उन्हें पैर फैलाने की सलाह दी है।जिससे वह कुछ देर के लिए पैर रख लिए थे।जिसका किसी ने फोटो खींचकर रंजिशवश वायरल कर दिया। इस संबंध में एबीएसए राम टहल ने बताया कि शिक्षकों को स्कूल अवधि में पठन-पाठन के साथ विभागीय कामकाज निबटाने का दायित्व सौंपा गया है। स्कूल अवधि के दौरान सोए हुए पाया जाना गंभीर लापरवाही है। बरौझी कम्पोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह का एक फोटो वायरल हुआ है।जिसके बाद करने पर पता चला कि पैर में दिक्कत होने पर वह टेबल पर रख लिए थे। हालांकि इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।मामला स्पष्ट होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button