abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआदेशआरोपआवाजउठा - पटकउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

जमीन विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे  6 लोग घायल

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा। प्राइम समाचारटुडे मंगलवारको कोतवाली क्षेत्र के रैपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकरदो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।जिसमे एक पक्ष की दो महिलाओ सहित कुल 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। वही दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है

रैपुरा गांव निवासी रणजीत राम ने बताया कि चचेरा भाइयों से जमीन को बटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी।लेकिन वह लोग हमारे हिस्से की जमीन नही दे रहे थे।सुबह एक बार फिर इसी को लेकर बात होने लगी।तभी उनलोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।जिसमें एक पक्ष के रणजीत राम(35),अमरजीत राम (28),कमलजीत(36),सर्वजीत (30) और सुमन (28) पत्नी कमलजीत व चंद्रकला (35) पत्नी सर्वजीत घायल हो गए।इसमे किसी का सिर फटा तो किसी का हाथ टूट गया।चारो ओर चीख पुकार मच गई।आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दिया।मौके पर पहुची पुलिस घायलों को अस्पताल ले जाकर इलाज करायातथा दोनों पक्षों के शरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button