
ब्यूरो रिपोर्ट
डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी से खुलकर विचारों को साझा कर रही छात्राएं
चंदौली (प्राइम समाचार टुडे) अक्सर हम पुलिस की कार्यशैली को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे पुलिस अधिकारी होते हैं जो अपने कार्यशैली को लेकर कम समय में ही आम जनता के मन मस्तिष्क पर अपनी अमिट छाप छोड़ने का कार्य करते हैं
कुछ ऐसा ही डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी का है जनपद में छात्राओं को जागरूक करने एवं उनके अधिकारों तथा सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को लेकर शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति-05 के तहत अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी द्वारा इस


अभियान का नेतृत्व करते हुए जनपद के विभिन्न कॉलेज विद्यालयों में छात्राओं को जागरुक कर उनसे जानकारियां साझा कर रही हैं साथ ही अपने मृदुल स्वभाव एवं सहजता को लेकर छात्राओं के मन मस्तिष्क पर अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए प्रेरणा के रूप में भी उभर कर सामने आ रही हैं कार्यक्रम के दौरान जहां छात्राएं अपनी समस्याओं को डिप्टी एसपी से बेबाक तरीके से साझा कर रही है वहीं दूसरी तरफ आदर्श के रूप में डिप्टी एसपी नेहा तिवारी को मानते हुए बड़ी दीदी जैसे शब्दों से संबोधित कर खुलकर अपने विचारों को साझा कर रही हैं मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी को सम्मानित किया इस अवसर पर डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी ने कहा कि पुलिस सदैव आम जनमानस की सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर कार्य करती है पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना तथा फरियादियों की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करते हुए संतुष्ट करना पुलिस की प्राथमिकता में है














