abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

चंदौली में भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई प्रतिनिधि का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र पहनाकर कर बधाई दिया

रिर्पोटिंग कृष्ण मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर।प्राइम समाचार टुडे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों में मंडल अध्यक्षों का चयन किया जा रहा है। उसी क्रम में जनपद चंदौली में भी मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। दीनदयालनगर मण्डल में कुन्दन सिंह को भाजपा मंडल अध्यक्ष व राहुल जायसवाल को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नगर के आर्य समाज मन्दिर के पास इकठ्ठा होकर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र पहनाकर कर बधाई दिया ।साथ ही कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि ने दीनदयाल जी की प्रतिमा पर मल्यारपण किया, इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ काली मन्दिर मे दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह एड ने शीर्ष नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है ।कोई भी कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बदौलत शीर्ष पर पहुँच सकता है। बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से विधायक रमेश जायसवाल, किरण शर्मा, सौरभ चंद्रा एड., ज्योति जायसवाल,रंजन शाह, अशोक सोनकर “तिलक“, बुल्लू यादव, राजीव गुप्ता, जयकिशन गोंड, पंकज शर्मा, पवन गुप्ता, अजय शर्मा’बीरु’, राजेश चौहान, राकेश कन्नौजिया, महेंद्र पटेल आदि लोग रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button