abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याकार्यवाहीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतदुखद समाचार

रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिली अधजली लाश क्षेत्र में सनसनी,पुलिस संग फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी !

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे ट्रैक के समीप बुधवार को दोपहर करीब झाड़ियों में करीब 40 वर्षीय अधजली लाश होने की सूचना पर क्षेत्रमें सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई । अधजला शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गई। वही कोतवाली पुलिस शव के पास मिले आयुष्मान कार्ड व बैंक पासबुक से युवक का शिनाख्त में जुट गयी है आयुष्मान कार्ड के अनुसार मृतक युवक का शव बिहार के नालंदा जिला का होने की संभावना जताया जा रहा है। बिहार पुलिस की मदद से पुलिस जांच में जुटी है।
भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप पोल संख्या 739/15 अप लाइन पर एक बुरी तरह जला शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाल हरिनारायण पटेल मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। कोतवाल की सूचना पर एडीशन एसपी सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख्त करने में जुट गयी है। शव जलने से पहचान करना मुश्किल था। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर मिले आयुष्मान कार्ड व बैंक पासबुक के आधार पर बिहार पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मदद से शिनाख्त करने में जुटी रही। इस मौके पर काफी संख्या मे लोगों की भीड़ जुटा रहा। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि शव बुरी तरह जला हुआ था। जिसका शिनाख्त उसके आयुष्मान कार्ड व बैंक पास बुक के माध्यम से पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक युवक का शव बिहार के नालंदा जिले का होने की संभावना है। इस संबध में परिजनों से सर्म्पक करके पता किया जा रहा है।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button