abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याआदेशआरोपआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धि

मकर सक्रांति पर हजारो श्रद्धालुओ ने लगायी आस्था की डुबकी

ब्यूरो रिपोर्ट
चहनियां। प्राइम समाचार टुडे मकर सक्रांति के पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर मंगलवार को सैकड़ो श्रद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगायी । भोर से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया । श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद गरीबो को अन्न, वस्त्र, द्रव्य आदि का दान कर पुण्य अर्जित किया । सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाट पर पुलिस फोर्स तैनात रही ।
बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मा गंगा के तट पर मकर सक्रांति के अवसर पर हजारो

श्रद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगायी। भोर से लोग घाट पर पहुचने लगे थे । स्नार्थियो की सुरक्षा को लेकर भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही । क्षेत्र के महड़ौरा, कांवर, विसापुर, सराय, महुअर, सोनबरसा, टांडा कला, तिरगावा हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि गंगा तट पर आस्थावानो ने डुबकी लगाई। भीड़ को देखते हुए बलुआ इंस्पेक्टर डॉ.आशीष मिश्रा

मय फोर्स, एनडीआरएफ, प्राइवेट गोताखोर व गंगा सेवा समिति के दर्जनों लोगों द्वारा घाट पर सुरक्षा ब्यवस्था में तैनात रहे । इसके अलावा एसडीएम अनुपम मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रघुराज, तहसीलदार अजीत सिंह, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रहे । जिला पंचायत द्वारा महिला चेंजिंग रूम, खोया पाया केन्द्र, जनरेटर, प्रकाश की ब्यवस्था की गई थी ।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button