abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआरोपआवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाहीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतजानकारीदुखद समाचार

जच्चा बच्चा की मौत के बाद उपजिलाधिकारी ने किया क्लीनिक को सीज़, विभागीय अधिकारियों पर लग रहा मिलीभगत का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट

शहाबगंज प्राइम समाचार टुडे। स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय के समीप आस्था क्लिनिक पर शनिवार को उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा ने पहुंचकर क्लिनिक को सीज कर दिया। बता दें कि शुक्रवार की देरशाम प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी थी।जिसके बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल संचालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।परिजनों का आरोप है कि अवैध रूप से संचालित अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है।अस्पताल सीज के दौरान उपजिलाधिकारी ने मौजूद चिकित्साधिकारी को अवैध रूप से संचालित सभी अस्पतालों को चिन्हित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। अभी कुछ माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध ढंग से संचालित उक्त अस्पताल को सीज किया था। लेकिन फिर से अस्पताल का संचालन कैसे शुरू हुआ यह बताने वाला कोई नहीं था। जिस पर उप जिलाधिकारी क्लीनिक को सीज कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button