abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआदेशआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिक्राइमगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

फैक्ट्री में कामगर की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी से झूलता मिला शव।

चंन्दौली बबुरी ।क्षेत्र के उतरौत गांव के पास स्थित एक पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री परिसर के अंदर आवास में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को फंदे से उतार कर जांच पड़ताल में जुट गई। आपको बता दें की उतरौत गांव के पास स्थित पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में नशीर अली पुत्र अजमत अली निवासी माधोपुरमती थाना फतेहगंज बरेली नामक व्यक्ति काम करता था। जिसका शव शुक्रवार की शाम उसके कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटकता मिला। जब वह काफी देर तक काम पर नहीं गया तो। उसके साथी उसे देखने कमरे में आये तो उसके लटकते शव को देख आवाक रह गये । उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फैक्ट्री मैनेजर व पुलिस को दी । सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार करपोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा जांच पड़ताल में जुट गई । मृतक के पिता अजमल अली ने फोन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पुत्र नाशीर फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता था। टैकर के वेल्डिंग करते समय करंट लगने से।उसकी मौत हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button