abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआगमनआदेशआवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजागरुकताजानकारी

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया जागरूक

ब्यूरो रिपोर्ट
धानापुर। प्राइम समाचार टुडे महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के अंतर्गत महिला पुलिस ने कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरुक कर महिला हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। मंगलवार को महिला सशक्तिकरण में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 में निधि सिंह और मंजू महिला कांस्टेबल द्वारा महिलाओं के साथ बैठक की गयी। जिसमे महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम व आत्मनिर्भर बनने

हेतु चलाए जा रहे मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। इसके अलावा एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला हेल्प डेस्क, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर यूपी 112, वूमेन पावर 1090, 181, 1930, 1076, 108 व साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन उत्तर प्रदेश आदि जानकारियां देकर जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय को छात्र छात्राओं के साथ अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रही।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button