abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआदेशईमानदारीउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

डीएम ने अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक)PCS परीक्षा-2024 के तैयारियों को लेकर जिलास्तरीय की बैठक

स्वतंत्र, निष्पक्ष, और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जनपद के 09 परीक्षा केंद्रों पर होगी सम्मिलित राज्य प्रवर परीक्षा, जनपद में कुल 3840 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Buro report

चन्दौली प्राइम समाचार टुडे जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं समन्वयी पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा 22 दिसम्बर, 2024 को आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 के सकुशल संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 के परीक्षा आयोजन की तिथि 22 दिसम्बर, 2024 आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। जनपद में

अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय 02, अशासकीय सहायता प्राप्त मध्यमिक विद्यालय 07 है । जनपद में कुल परीक्षा केन्द्रों की संख्या 09 है। परीक्षा संचालन की समय प्रथम पाली-प्रातः 09:30 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक द्वितीय पाली-अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 के परीक्षा हेतु जनपद में कुल 3840 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कोषागार हॉल/स्ट्रांग के डबल लॉक में रखे जायेंगे

वहीं जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को कोषागार हॉल/स्ट्रांग के डबल लॉक में रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग क दिशा- निर्देशानुसार परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र को कोषागार के डबल लॉक में रखे जाने एवं निकासी हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षा शुचितापूर्ण एवं नकल विहीन रूप से सम्पादित कराये जाने हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सह केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर सह केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी जा चुकी है। आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रश्न पत्रों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक/स्टेटिक मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जनपद में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के शान्तिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण संचालन हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल की तैनाती हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के सकुशल आयोजन हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक/ सहयोगी कक्ष निरीक्षकों अन्य विद्यालयों से एवं 01 परीक्षा सहायक की तैनाती आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर 50 प्रतिशत अन्तरीक्षकों की ड्यूटी अन्य विद्यालय (परिषदीय विद्यालय) से लगायी जा चुकी है। परीक्षा के सकुशल संचालन हेतु समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button