abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटआरोपआवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाहीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचार

छत से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुई मौत परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज (गोंडा) प्राइम समाचार टुडे
थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गाँव के मजरे सुखवापुर में शुक्रवार की रात छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। मूलतः तरबगंज थाना क्षेत्र के खजुरी गाँव के निवासी विजय सिंह (55) पुत्र राम किशन की बल्लीपुर के मजरे सुखवापुर देवराज सिंह के यहां ससुराल है। करीब 10 वर्ष पूर्व उन्होंने यहीं पर जमीन

लेकर मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे विजय को लगा कि छत का दरवाजा खुला रह गया है जिसके बाद वह छत पर दरवाजा बंद करने गए हुए थे। नींद में होने के कारण भ्रमित होकर छत से पश्चिम दिशा में गन्ने के खेत में गिर पड़े। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रात में ही घर में कोहराम मच गया।10 वर्ष पूर्व ही

मृतक की पत्नी सुमन की मौत हो चुकी है। मृतक के तीन बेटे हैं। तीनों पूना सहित अलग-अलग शहरों में रहकर नौकरी करते हैं। बीते 23 नवंबर को सबसे छोटे बेटे शनि की शादी थी। जिसके कारण पूरा परिवार इकट्ठा था। शनिवार को बड़े बेटे ने अयोध्या सरयू घाट पर पिता को मुखाग्नि दी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button