abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआरोपआवाजआस्थाउठा - पटकउत्तर प्रदेशगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

फूड इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को बकी गालियां । आडियो वायरल। शिकायतकर्ता नहीं मुख्यमंत्री से की शिकायत

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
नवाबगंज (गोंडा)प्राइम समाचार टुडे
नवाबगंज फूड इंस्पेक्टर संजय सिंह का एक आडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक व्यक्ति को फोन पर जमकर गालियां बक रहे हैं हालांकि इस आडियो की पुष्टि प्राइम समाचार टुडे नहीं करता है।
दरअसल कस्बे के द हंक जिम के संचालक द्वारा नकली प्रोटीन पाउडर बेचने की शिकायत इंद्र किशोर नाम के एक युवक ने

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जिसके बाद जांच के लिए फूड इंस्पेक्टर संजय सिंह जिम पर पंहुचे थे। जहां पंहुचकर उन्होंने शिकायत कर्ता को फोन कर जिम पर बुलाना शुरू किया लेकिन जब किसी अन्य काम में फंसे होने के कारण शिकायत कर्ता फूड इंस्पेक्टर के बुलाने पर जिम पर नहीं पहुंचा तो फूड इंस्पेक्टर का पारा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। इसी बीच शिकायत कर्ता ने जब फूड इंस्पेक्टर के

नंबर 8840261981 पर फोन कर के पूंछा की सर कहाँ आना है तो फूड इंस्पेक्टर ने मां-बहन की गालियां देते हुए कहा कि तुम्हारे नौकर नहीं लगे हैं। बातचीत का यह आडियो अब सोशल मीडिया पर और व्हाट्सप के विभिन्न समूहों में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर का कहना है कि सब गलत खबर है। वहीं विवादित जिम के संचालक संजय साहू द्वारा बिना जीएसटी और फूड लाइसेंस के प्रोटीन पाउडर बेचा जा रहा है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button