abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआदेशआवाजआस्थाईमानदारीउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतवाराणसी

मुख्यमंत्री ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा मांगों को लेकर किया बड़ा ऐलान छात्र हितों को लेकर दिया यह अहम निर्देश,प्रतियोगी छात्रों ने सरकार का जताया आभार

ब्यूरो रिपोर्ट

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को एक दिवस में कराए जाने के निर्णय पर प्रतियोगी छात्रों ने मा. मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व कृतज्ञता व्यक्त की

प्रतियोगी छात्रों की मांग पर एक दिन में यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कराए जाने पर प्रतियोगियों ने सरकार के प्रति किया आभार व्यक्त

चंदौली। 15 नवंबर 2024 / प्राइम समाचार टुडे प्रयागराज में छात्र-छात्राओं की मांग का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी के पहल पर छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शुचिता व विशिष्टता के दृष्टिगत सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को एक ही दिन में आयोजित करने का

निर्णय लिया है। पहले इस परीक्षा को दो दिनों में आयोजित करने की योजना थी, लेकिन आयोग द्वारा सैद्धान्तिक विचार के बाद, इसे पूर्व की भाँति एक ही दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री जी की इस पहल से जनपद के युवाओं में उत्साह है। प्रतियोगी छात्रों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। इस निर्णय के लिए प्रतियोगी छात्रों ने सरकार का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button