abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

चीनी मिल द्वारा शरद कालीन गन्ना बुवाई को लेकर निकाली गई किसान जागरूकता रैली।

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी

गोंडा प्राइम समाचार टुडे शुक्रवार को बलरामपुर चीनी मिल्स लि० की मनकापुर ईकाई द्वारा शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए किसान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का जिला गन्ना अधिकारी, गोण्डा शुभारंभ सुनील सिंह एवं मुख्य महाप्रबंधक चीनी मिल मनकापुर नीरज बंसल ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया।

कार्यक्रम में चीनी मिल के लगभग 60 स्टाफ शामिल हुए । रैली के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महाप्रबंधक गन्ना राजकुमार टाया ने बताया कि चीनी मिल परिक्षेत्र में शरद कालीन गन्ना बुवाई हेतु कृषकों को जागरूक करना तथा उन्हें नई तकनीक से अवगत कराना है। चीनी मिल द्वारा शरद काल में केवल को0 15023, को0 0118. को लख 0 14201 की बुवाई को प्राथमिकता दिया जा रहा है साथ ही साथ कृषकों को को0 0238 प्रजाति लाल सड़न रोग से प्रभावित होने के कारण कदापि बुवाई न करने की सलाह दी जा रही है।

साथ ही जिन किसानों के खेत में अभी धान की फसल खड़ी है, उन किसानों से अनुरोध किया कि वह अपने खेतों में गन्ना बीज की नर्सरी तैयार करें। रैली के अवसर पर मनकापुर परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आजाद अंसारी, सचिव मनकापुर जसवंत सिंह चीनी मिल के उप महाप्रबंधक वाणिज्य एस० एस० नायक, सहायक

महाप्रबंधक विधि एवं कार्मिक, जी०के० राउत, सहायक महाप्रबंधक गन्ना नरेन्द्र सिंह, सहायक महाप्रबंधक गन्ना एस० बी० सिंह, प्रबन्धक गन्ना, नवीन शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे। रैली चीनी मिल क्षेत्र में लगभग 150 गांवों का भ्रमण कर सायंकाल को समाप्त होगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button