abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआरोपआवाजउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतदुखद समाचार

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालिका की मौत शव रखकर बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों कर रहे प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे नई बाजार चौकी क्षेत्र के नरैना निवासी सागर राम की 15 वर्षीय पुत्री मनीषा की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई वहीं घटना को लेकर आसपास आग तरह खबर फैल गई सूचना पर पहुंची नई बाजार चौकी पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई करने पर ग्रामीणों द्वारा विरोध करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ

कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं बताते चलें कि मृतक मनीषा मड़ई पर नेनुआ तोड़ने का प्रयास कर रही थी कि इसी दौरान बिल्कुल नीचे से लटक रहे बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई घटना को लेकर ग्रामीण लामबंद होकर तत्काल तार को हटाने एवं बिजली विभाग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की

जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए मौके पर मौजूद है समाजसेवी नवनीत राजभर ने बिजली विभाग के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि बिल्कुल नजदीक लटक रहे हाई टेंशन तार बदलने को लेकर कई बार बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि नीचे लटक रहे तार को लेकर पूर्व में भी दो-तीन घटनाएं घट चुकी हैं इसके बावजूद भी बिजली विभाग के आला कमान अधिकारी मामले को नजरअंदाज कर दिए जिसका खामियाजा आज बालिका को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी इधर घटना को लेकर ग्रामीण पूरी तरह से आक्रोशित होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं मौके पर पहुंचे तहसीलदार द्वारा ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button