abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकार्यवाहीकैमूरक्राइमगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचार

भीषण हादसा, दो बाइकें आमने-सामने टकराई। मौके पर दो युवकों की मौत।

ब्यूरो के आशीष त्रिपाठी

अयोध्या प्राइम समाचार टुडे अयोध्या के बाबा बाजार पावर हाउस के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक,

पुलिस चौकी सैदपुर के गनेशपुर गांव निवासी सुनील कुमार तिवारी पुत्र जगदीश तिवारी (26) मोटरसाइकिल से मुजफ्फरा जा रहे थे। जैसे ही बाबा बाजार पावर हाउस के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल लेकर सारिक पुत्र वकील अपने साथी सुनील पुत्र वंशी बैठ कर आ रहा था। बाइक की तेज स्पीड होने के चलते आमने-सामने दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों

लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना बाबा बाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने देखने के बाद सुनील तिवारी (26) और सारिक पुत्र वकील (28) निवासी पारा पहाड़पुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुनील पुत्र वंशी (30) निवासी भैसौली का प्राथमिक उपचार का डॉक्टर ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेंद्र कुमार आजाद का कहना है कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button