abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजागरुकताजानकारीबलरामपुरबहराइच

प्रसिद्ध बरियाडीह मेले का विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

पं श्याम कृष्ण त्रिपाठी तरबगंज गोण्डा प्राइम समाचार टुडे तरबगंज क्षेत्र के घांचाबीकापुर गांव में होने वाले प्रसिद्ध मेला बरियाडीह की शुरुआत तरबगंज भाजपा विधायक ने फीता काटकर कराई। जिसमें सभी मेला पदाधिकारी मौजूद रहे।
तरबगंज के घांचाबीकापुर ग्रामपंचायत के अन्तर्गत आने वाला मेला बरियाडीह बुधवार शाम 6 बजे से शुरू हो गया है। भाजपा

विधायक तरबगंज प्रेमनरायन पाण्डेय ने फीता काटकर उद्घाटन किया और मेला के मुख्य व्यस्थापक रहे स्व.अयोध्या प्रासाद पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण किया।स्व.अयोध्या प्रसाद पाण्डेय मेला बरियाडीह के मुख्य व्यस्थापक रहते हुए मेले को काफी ऊंचाई पर ले गए थे वो काफी दिनो तक असरथा ग्रामपंचायत के ग्राम प्रधान भी रहे थे। 18दिसम्बर 1999 में अराजक तत्वों

द्वारा चकबन्दी की मीटिंग के दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी स्मृति में पक्का मंच बनाया गया। बरियाडीह मेले में हर वर्ष उसी मंच पर मेले का आयोजन किया जाता है। ये तरबगंज क्षेत्र का मशहूर मेला है जो हर वर्ष दशहरा के दो दिन बाद शुरू होता और पाँच दिनो तक चलता है। मेले में अयोध्या के मशहूर कलाकारो द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है जो राम बन गमन से शुरू होकर मेघनाद बध, रावण बध के बाद राज्य

अभिषेक पर समाप्त होता है। मेले में लोगों की काफी भीड़ होती और अंतिम दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस मेले में महाराज परमहंस की छत्रछाया रहती है। मेले मे आने वाले लोगो के लिए मेडिकल कैम्प लगाया जाता है जो तीन दिनो तक रहता है। वही सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी बनाई गई है। पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था रहती है। बैठने के लिए महिला व पुरूष की अलग अलग कतार रहती है।
मेले मे भीड़ नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी बल भी लगाया जाता है।इस मेले का मुख्य आकर्षण तीन दिन का है जिसमे रामबन गमन मेघनाद बध व रावण बध जो 16से 18अक्टूबर तक होगा

मेले के उद्धाटन अवसर पर मेला संरक्षक व विधायक तरबगंज प्रेमनरायन पाण्डेय के साथ मेला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ला बरिष्ठ संरक्षक शुशील कुमार शुक्ला बरिष्ठ कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह कोषाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद तिवारी मुख्य व्यस्थापक चिन्तामणि पाण्डेय व्यस्थापक रामधोख मिश्र मीडिया प्रभारी सुरेश शुक्ला प्रधान आर डी तिवारी सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button