abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजागरुकताजानकारी

रिक्शा जाम से मुक्ति अभियान ई रिक्शा के लिए बनाए रूट मार्ग से पहले दिन ही दिखा असर

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी

बहराइच प्राइम समाचार टुडे एसपी सिटी ने शहर के लोगों को जाम से निजात के लिए सुझाव दिया था । जिसे पुलिस विभाग ने एक अक्टूबर से लागू कर दिया है। इस अभिनव प्रयोग से लोगों को पहले दिन जाम से निजात मिली। अब इसके हमेशा लागू होने पर ही लोगों को लाभ हो सकता है।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने शहर के विभिन्न मार्गों पर सभी ई रिक्शा और टेम्पो न चलने का नियम बनाया। साथ इन वाहनों को निर्धारित रूट से आते हुए दूसरे रूट से जाने का नियम बनाया। इस नियम को एक अक्टूबर से लागू कर दिया गया है। इसका जायजा लेने के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने शहर के घंटाघर और पीपल तिराहा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पहले दिन ही एसपी सिटी का नियम कारगर साबित हुआ है।

उन्होंने बताया कि अब इसी तरह वाहन का संचालन होगा। साथ ही ई रिक्शा और टेम्पो अपने मार्ग पर ही चलेंगे। उन्होंने कहा कि यदि नाबालिक रिक्शा चलाते मिले तो अभिभावक पर केस दर्ज किया जायेगा। इस दौरान एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी रमेश कुमार पांडेय, कोतवाल नगर मनोज कुमार पांडेय समेत भारी मात्रा में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button