abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकैमूरक्राइमगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतदुखद समाचारबलरामपुरबहराइच

जिस खूंखार भेड़िया की वन विभाग को है तलाश, वह भी ड्रौन कैमरे में हुआ कैद

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी

बहराइच प्राइम समाचार टुडे
वन विभाग को आतंक का पर्याय बने जिस लंगड़े खूंखार भेड़िये की तलाश है , उस भेड़िये की फुटेज ड्रोन कैमरे में कैद हो गयी है। वन विभाग ने लगंडे भेडिये की रेकी के लिए टीम लगा दी है। जिले के महसी तहसील क्षेत्र में भेड़िया के हमले में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 45

से 50 लोग घायल हो चुके हैं। भेड़िया के हमले को रोकने के लिए वन विभाग अब तक पांच भेड़िया को पकड़ चुका है। लेकिन सबसे खतरनाक और झुंड का सरदार लंगड़ा भेड़िया एक छलावा साबित हो रहा है वन विभाग उसको अभी तक नहीं पकड़ पाया है। गुरुवार सुबह छठा भेड़िया ड्रोन कैमरे में कैद हो गया।
महसी के सिकंदरपुर इलाके में दिखा छठा भेड़िया दिखा है। जिसे वन लंगड़ा भेड़िया मान रहा है। कई दिनों से वन विभाग की टीम को छठा भेड़िया चकमा दे रहा है। छठा भेड़िया के ड्रोन कैमरे में कैद होने से उसके पकड़े जाने की उम्मीद बढ़ गई है। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि एक भेड़िया ड्रोन में विचरण करते हुए दिखा है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button