abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउठा - पटकउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीखेल समाचारगाजीपुरगोंडागोरखपुरजानकारी

स्वास्थ्य शिविर लगाकर वृद्ध जनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण विधायक प्रेम नरायन पांडे ने वृद्धजनों का जाना कुशलक्षेम।

पं श्याम कृष्ण त्रिपाठी तरबगंज (गोंडा) प्राइम समाचार टुडे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 60 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस मौके पर तरबगंज के भाजपा विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काट कर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में मरीजों का

स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सम्पूर्ण जीवन समाज के पिछड़े,दलित व शोषित वर्ग के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने नारी शक्ति के उत्थान तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टरों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में शुगर,बीपी,ब्लड की कमी,तथा बुखार से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवा का वितरण किया।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनुज शुक्ला ब्लाक प्रमुख प्रधान आरडी तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button