abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउपलब्धिकैमूरगाजीपुरगोंडाचंदौलीबलरामपुरबहराइच

गोंडा के लाल अभिषेक सिंह का वीडीओ के पद पर हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर बधाई देने वालों का लगा ताता

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी

गोंडा कर्नलगंज प्राइम समाचार टुडे पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। ग्रामीण अंचल के युवा अभिषेक का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है। अभिषेक सिंह का जन्म हलधरमऊ ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवारी निवासी क्षेत्र के प्रतिष्ठित किसान अशोक सिंह के घर सुपौत्र रुप में हुआ, जो लखनऊ में रहकर तैयारी कर रहे थे।अभिषेक के पिता डॉ सुनील सिंह हैं। उन्होने अपनी कड़ी मेहनत

की बदौलत परिवार सहित पुरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अभिषेक सिंह की इस कामयाबी पर परिजनों,इष्ट मित्रों और सगे संबंधियों द्वारा शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसके पहले डा. सुनील सिंह की बेटी शिवानी सिंह ने NEET परीक्षा में अहम स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया था। छः माह के अंदर परिवार में भाई-बहन के चयन से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। भाई – बहन की यह सफलता अन्य प्रतिभागी छात्रों के लिए सीख साबित हो सकती है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button