abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआवाजआस्थाउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोंडाचंदौली

गणेश पूजा के उपलक्ष्य में श्री राम कथा का आयोजन कथा व्यास अमृता त्रिपाठी के मधुर वचनों से कथा सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी

उतरौला बलरामपुर प्राइम समाचार टुडे उतरौला क्षेत्र के ग्राम हाशिमपारा में नव युवक गणेश पूजा समिति द्वारा गणेश पूजा के उपलक्ष में पांच दिवसीय आनंदमई श्री राम कथा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीअयोध्या धाम से आयी कथा व्यास पूज्य अमृता त्रिपाठी जी के द्वारा बहुत सुंदर कथा चल रहा है, जिसमें कथा मे आए हुए समस्त भक्तजन कथा सुनकर भाव विभोर हो गए

और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया, पूज्य अमृता त्रिपाठी ने बताया कि कथा में आने से समस्त संकट टल जाते है व जीवन आनंदमय हो जाता है और कथा से हमे ज्ञान की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम गुप्ता ने सुंदर कथा का आयोजन करने के लिए समिति के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि रविंद्र कमलापुरी, कथा व्यास पूज्य अमृत त्रिपाठी के द्वारा अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित की। इस कार्यक्रम में ‌रामचंद्र गुप्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य,व रविन्द्र गुप्ता प्रधान हाशिमपारा, कन्हैया गुप्ता ने आरती में शामिल होकर पूजा अर्चन की,जिसमें महिला,पुरुष व बच्चे काफी संख्या में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राधे विक्रम गुप्ता ने बताया कि गणेश पूजा समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहता है, उपयुक्त अवसर पर रामचंद्र गुप्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य,रविन्द्र गुप्ता प्रधान हाशिमपारा,पंडित लक्ष्मी मिश्रा, रुपेश सोनी,अनूप मिश्रा अश्विनी मौर्या,मंजीत मिश्रा,अनुज गुप्ता दीपक गुप्ता,बेचन गुप्ता,विष्णु गुप्ता,किशन गुप्ता,अमित गुप्ता संदीप गुप्ता गोलू गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता,राहुल गुप्ता आडवाणी मिश्रा,विनोद गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद उमेश मिश्रा,प्रेमलाल यादव, लालजी तिवारी, नंदनाल शर्मा, कृष्ण कुमार, हनुमान कौशल, रूपेश गुप्ता,नीतू गुप्ता,पवन यादव,अंकित चंद्रा बरेली,अमन गुप्ता,उमेश गुप्ता गब्बर छोटकू यादव,दिनेश रामदीन गुप्ता, काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button