abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याउत्तर प्रदेशउपलब्धिकैमूरखुशखबरीगाजीपुरगोंडाचंदौलीजानकारीबहराइचबिहारभ्रमणमाँगरोहतासवाराणसीसमस्या

पीडीडीयूनगर से कैंट से टेंगरा मोड़ तक ई-बस सेवा शुरू, 15 रुपये में पूरा होगा यात्रियों का सफर मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली, बिहार जाने वाले यात्रियों को होगी काफी सहूलियत ।

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली प्राइम समाचार टुडे :: यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। प्राइवेट वाहनों के मनमानी एवं लेट लतीफी से अब आपको छुटकारा मिल जाएगा उत्तर प्रदेश सरकार की पहल से परिवहन सेवा में बढ़ोतरी करते हुए कैंट स्टेशन से टेंगरा मोड़ तक ई-बस सेवा शुरू हो गई है। कैंट से टेंगरा तक का किराया 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कैंट स्टेशन से टेंगरा मोड़ तक ई-बस सेवा शुरू हो गई है। कैंट से टेंगरा तक का किराया 25 रुपये निर्धारित किया गया है। कैंट स्टेशन से टेंगरा मोड़ के बीच सिटी की ई-बस सेवा शुरू हो गई। 25 रुपये में कैंट से टेंगरा मोड़ तक की यात्रा कर सकते हैं। सिगरा और लंका, सामनेघाट, रामनगर होकर टेंगरा मोड़ तक बसों की आवाजाही हो रही है। हर एक घंटे पर ई-बस का संचालन होगा। टेंगरा मोड़ से

लंका का किराया 15 रुपये निर्धारित किया गया है। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली, बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। क्योंकि कैंट-टेंगरा मोड़ तक की यात्रा में ऑटो, ई-रिक्शा से सफर करने में यात्रियों को 60 से 70 रुपये खर्च करने पड़ते हैं और दो से तीन बार साधन बदलने पड़ते हैं। इन सब झंझटों से यात्रियों को राहत मिल पाएगा । वही कैंट से लंका, रामनगर और टेंगरा मोड़ तक की यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है। इस रूट पर ई-बस संचालन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। टेंगरा मोड़ से मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, बिहार तक की सवारियां निकलती हैं। एसी ई-बस से सफर के लिए यात्रियों को सिर्फ 25 रुपये का टिकट लेना होगा। वहीं, टेंगरा मोड़ से लंका का सफर 15 रुपये में होगा। पीडीडीयूनगर के लिए हर 30 मिनट पर ई-बस सेवा कैंट- पीडीडीयूनगर के बीच एसी ई-बस सेवा को अच्छा रिस्पांस मिलने के कारण हर 30 मिनट पर बसें रवाना हो रही हैं। दोनों तरफ से हर 30 मिनट पर यात्रियों को बसें मिल रही हैं। राजघाट, पड़ाव होकर ई-बसें चलाई जा रही हैं।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button