abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकिसान फसल बीमाकैमूरगाजीपुरगोंडाचंदौलीजागरुकताजानकारी

विकास खंड स्तरीय किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन। विस्तृत रूप से किसानों को दी गई जानकारी

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी

गोंडा :- छपिया प्राइम समाचार टुडे कृषि सूचना तंत्र के शुद्धिकरण एवं कृषि जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान मेला का आयोजन विकास खंड छपिया के ब्लॉक मुख्यालय के मैदान में आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा जी के रूप में उपस्थित होकर मेले का शुभारंभ मेले में विभिन्न प्रकार के कृषि पंडाल एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित वस्तुओं का विधायक ने अवलोकन किया प्रभात वर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि फसलों को कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए अधिक उपज लेने के नैनो यूरिया का प्रयोग करे किसान तथा उन्होंने अपने

संबोधन में बताया कि किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए बहुत फसली खेती करें तथा कृषि के साथ में पशुपालन जरूरी है सरकार द्वारा किसी को बढ़ावा देने के लिए मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, एवं पशुपालन के लिए भारी छूट पर अनुदान देने का भी व्यवस्था है किसान अपने अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि कार्यालय पर मिलकर अपनी लाभ उठा सकते हैं तथा किसान अपनी मिट्टी का जांच अवश्य करवाएं जिससे आवश्यकता अनुसार खेतों में पोशक तत्व ही डालना पड़े मुख्य रूप से मौजूद रहे ,अनिल कुमार पासवान ब्लॉक प्रमुख छपिया, कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, कृषि गोदाम प्रभारी मनोज, सहायक विकास अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार ,रोहित सिंह ,बृजेश सिंह ,रामकृष्ण वर्मा ,कुलदीप कुमार, सुनील कुमार वर्मा प्रधान, जंक्शन तिवारी प्रधान, राधेश्याम वर्मा प्रधान, दुर्गा शर्मा ,प्रधान ,राम धीरज मोर्य, प्रधान ,राम तीरथ वर्मा प्रधान ,पाटेश्वरी यादव,बलदेव सिंह,अवनीश सिंह,एवं भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button