abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशगाजीपुरगोंडाचंदौलीराजनीतिरोहतासवाराणसी

एलबीएस डिग्री कालेज में अभाविप का सदस्यता अभियान: 3500 से अधिक छात्र-छात्राओं को जोड़ने की तैयारी

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी

गोंडा। (गोंडा) प्राइम समाचार टुडे : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में अपने सात दिवसीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य 3500 से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन का सदस्य बनाना है,जिससे युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित किया जा

सके। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री हरिओम जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “विद्यार्थी परिषद ‘ज्ञान, शील और एकता’ के सिद्धांतों पर आधारित है,जो स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाता है। हमारा लक्ष्य छात्रों में नैतिकता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना है। गोंडा नगर के नगर मंत्री अमरेश प्रजापति ने बताया कि यह सदस्यता अभियान पूरे सात दिनों तक चलेगा,जिसमें महाविद्यालय के छात्रों को परिषद में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य बनकर युवा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित होंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने ABVP की विचारधारा को समझा और संगठन के प्रति अपना समर्थन जताया। नगर मंत्री अमरेश प्रजापति ने कहा कि यह अभियान लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में संगठनात्मक एकता को मजबूत करेगा और छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें गोंडा नगर विस्तारक अभिषेक सिंह, पूर्व नगर मंत्री अजय तिवारी (परसपुर), विभाग कार्यालय मंत्री आदर्श पाण्डेय, नगर सह मंत्री मनीष सिंह कनौजिया, सूरज चौबे, और पूर्व नगर मंत्री रवि शुक्ला (गोंडा) शामिल थे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button