abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
उत्तर प्रदेशचंदौलीटेबलेट वितरणमाँगशुभकामनाएंसरकारी योजना

इमरजेंसी मूवी में सिक्ख समुदाय की छवि धूमिल करने का आरोप, विरोध में जोरदार प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट

चन्दौली डीडीयू नगर प्राइम समाचार टुडे :। पीडीडीयू नगर में
सिक्ख समुदाय ने कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में सिक्खों की छवि को गलत ढंग से प्रस्तुत कर, उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया सिख समुदाय ने कहा कि वास्तविकता से परे और अत्यंत निंदनीय है। विरोध के दौरान सिख समुदाय के सैकड़ो की संख्या में पुरुष, वृद्ध, बच्चे, महिलाएं और अन्य समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने फिल्म के खिलाफ अपनी भावनाओं का स्पष्ट रूप से प्रदर्शन किया और गुरु ग्रंथ साहिब से मति भ्रष्ट कंगना रनौत को

सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए अरदास की गयी। जहां सिक्ख धर्म के वीर योद्धाओं ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है और देश की सीमा पर अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारे गुरुओं ने हिंदुत्व की रक्षा के साथ ही समाज और देश की सेवा के लिए अपार बलिदान दिया। ऐसे में यह अत्यंत दुखद और अपमानजनक है कि किसी द्वारा हमारे समुदाय के प्रति ऐसा गलत और असंवेदनशील चित्रण किया जा रहा है। यह हमारे ऐतिहासिक योगदान, बलिदान और सेवा का अपमान है। इस अवसर पर चढदी कला कार सेवा संस्था के साथ ही गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान रंजीत सिंह शम्मी , सेक्रेटरी महेंद्र सिंह (पत्रकार), सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट), मनमीत सिंह राजन मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, रवनीत सिंह, बलबीर सिंह, हरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, राजा सिंह, रोहित सचदेवा, हैप्पी सिंह, विक्की सिंह, कुलविंदर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, अवतार सिंह, रंजीत सिंह, बॉबी सिंह, विक्की जुनेजा, सतनाम सिंह मोगा, गुलशन अरोड़ा, इकबाल सिंह, गुरदीप सिंह, डिम्पल सिंह, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button