abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
उत्तर प्रदेशचंदौलीजानकारीमाँगसमाजसरकारी समाचारसहयोग

दिव्यांगों के लिए 22 को ब्लाक परिसर में लगेगा शिविर उपकरणों के लिए होगा पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं का दिया जाएगा लाभ इन कागजातों के साथ आना होगा अनिवार्य

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली प्राइम समाचार टुडे : भारत सरकार की एडिप ( असिस्टिव डिवाइस और टेक्नोलॉजी ) योजना के तहत विकास खंड परिसर में 22 अगस्त को दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों के निशुल्क वितरण के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा यह आयोजन शिविर सुबह 11:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक चलेगा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी के. के. सिंह ने बताया कि दिव्यांगजनों के मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से तथा शासन द्वारा जारी योजनाओं के शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने को लेकर यह शिविर आयोजित किया जायेगा आयोजन शिविर में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, ब्रेल किट, स्मार्ट कैन कैलिपर्स एवं बनावटी हाथ पैर आदि सहायक उपकरण आदि को लेकर चिन्हित किया जाएगा

शिविर में पंजीकरण के उपरांत अन्य योजनाओं का भी मिल सकेगा लाभ

शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र यू०डी०आई०डी० कार्ड दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं जैसे दिव्यांग पेंशन, शादी प्रोत्साहन पुरस्कार, दुकान निर्माण/संचालन एवं करेक्टिव काक्लियर इंमप्लांट सर्जरी योजना अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन भी किया जाएगा

विभिन्न दस्तावेजों के साथ आना होगा अनिवार्य

खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि शिविर में लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज दिव्यांगजन को आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यू०डी०आई०डी० कार्ड की छाया प्रति एवं दिव्यांगता प्रदर्शित करते हुए दो पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य होगा जिन दिव्यांगजनों को 3 साल के अंदर उपरोक्त योजनाओं का लाभ मिला हुआ है उन्हें पुनः लाभ नहीं दिया जाएगा

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button