abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
उत्तर प्रदेशउपलब्धिकिसान फसल बीमाचंदौलीजागरुकताजानकारीटेक्नोलॉजीपर्यावरणप्रदर्शनी

आधुनिक खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी – के. के. सिंह

सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे: मंगलवार को विकास खंड परिसर में कृषि विभाग की तरफ से किसान जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा उपस्थित किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही आधुनिक खेती करने को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को जानकारी प्रदान करते हुए खंड विकास अधिकारी के. के. सिंह ने कहा कि जनपद कृषि प्रधान जिला है। जहां 85 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप से खेती से जुड़े हुए हैं। यहां की जलवायु और मिट्टी खरीफ फसल के लिए उपयुक्त भी है। जरूरत है किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती बारी करने की। ताकि कम लागत में अधिक से अधिक लाभ उठा सके। ऐसे में कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। यहां की मिट्टी खेती के लिए उपयुक्त है। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र, उन्नत व वैज्ञानिक तकनीक के साथ बेहतर सिचाई प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत है। किसान चौपाल के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं के अलावा फसल अवशेष प्रबंधन,मृदा स्वास्थ्य कार्ड की महत्ता व अन्य तकनीकी जानकारी किसानों को दी गई। किसानों को जानकारी देते हुए प्रभारी कृषि अधिकारी स्नेह प्रभा ने बताया कि किसानों को पौधा संरक्षण, मिट्टी जांच, भूमि संरक्षण, कृषि यांत्रिकीकरण, जैविक खेती, उद्यानिकी फसल सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर अपने आय के स्रोत को बड़े पैमाने पर प्राप्त कर सकते है इस मौके पर ललिता कुमारी, श्याम सुंदर वर्मा, चंदन कुमार, राम विजय यादव, विनय कुमार, प्रदीप, नीरज, अनिल, गौतम, रुचि, श्रवण कुमार, विनोद कुमार, सहित किसान उपस्थित रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button