abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
उत्तर प्रदेशउपलब्धिचंदौलीशहीदों को नमनश्रद्धांजलि सभासफलता

काकोरी ट्रेन एक्शन का 100 वां वर्षगांठ पर पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली सकलडीहा प्राइम समाचार टुडे: शुक्रवार को पीजी कॉलेज सकलडीहा में काकोरी ट्रेन एक्शन के 100वें वर्षगांठ पर शहीदों को नमन करते हुऐ, भारत माता के अमर शहीद महान क्रांतिकारी सपूतों की याद में प्राचार्य मेजर प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ
शहीदों के याद में कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया ।

कॉलेज प्राचार्य मेजर प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे ने उद्बोधन में कहां की काकोरी एक्शन से संबंधित अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान राजेंद्र लाहिड़ी,केशव चक्रवर्ती, मुकुंदी लाल बनवारी लाल जैसे प्रमुख 10 क्रांतिकारी मां भारती के वीर सपूतों के सिनों से निकली चिंगारियां ने कायरों के नापाक इरादे को जलाकर नष्ट कर दिया। मां भारती एवं भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी। 9 अगस्त 1925 कि यह घटना अखबारों की प्रमुख खबर बनी।

इस कदर वाकिफ थी उनकी कलम जज्बातों से।
कलम कोई भी उठती थी तो इंकलाब लिखना थी।।

गोष्टी के प्रमुख वक्ताओं में प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव, डॉ जितेंद्र यादव, डॉ अनिल तिवारी , प्रोफेसर समीम राईन, डॉ राजेश यादव, डॉ यज्ञनाथ पांडेय प्रोफेसर विजेंदर सिंह ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विनोद विश्वकर्मा में प्रथम स्थान प्राप्त किया नियामत अली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा छात्र देवंती एवं छात्र आसिफ अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ जितेंद्र यादव ने किया।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button