abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
उठा - पटकउत्तर प्रदेशराजनीति

सपा विधायक ने सदन में उठाया फोन ना उठाने का मुद्दा चंदौली को बताया तस्करी का हब

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली प्राइम समाचार टूडे: विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने चंदौली को लेकर विधानसभा में विभिन्न आरोपों के साथ जमकर निशाना साधा वही विधायक के निशाने पर चंदौली पुलिस की कार्यशैली को लेकर तीखा प्रहार नजर आया

विधायक ने कहा कि चंदौली जनपद पशु तस्करी संग शराब की तस्करी तथा अपराधी हब बन चुका है सदन को बताया कि जनपद चंदौली के थाना मुगलसराय थाना अलीनगर थाना चंदौली की पुलिस के साथ ही जनपद स्तरीय छोटे-बड़े अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आगोश में समा चुके हैं आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी संगठित रूप से मिलकर जनता को लूटने तथा अपराधियों से साथ गांठ कर पूरी तरह से प्रशासनिक व्यवस्था को चौपट कर दिया है यही कारण है कि लाख प्रयास के बावजूद भी विभिन्न अपराधों सहित तस्करों का कार्य आज भी जारी है श्री विधायक ने जनपद बलिया के वसूली का मुद्दा उठाया जनपद चंदौली तीन प्रदेशों को जोड़ने का कार्य करता है

सदन में उठाया इंस्पेक्टर के फोन ना उठाने का मुद्दा

सकलडीहा सपा विधायक ने कहा कि जनपद चंदौली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है जनप्रतिनिधियों का फोन तक पुलिस अधिकारी उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं उन्होंने सदन में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शासन स्तर पर अधिकारियों की एक टीम गठित कर पशु व शराब तस्करों के साथ तस्करी में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button