abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
जागरुकताजानकारीयोगसेहतनामा

तनाव से मुक्ति का नाम योग– डॉ संत कुमार त्रिपाठी

सकलडीहा( प्राइम समाचार टूडे ) 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सकलडीहा पीजी कॉलेज में दसवें विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि -डा संत कुमार त्रिपाठी ने  कहा कि- योग एक अनिवार्य रूप से अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित आध्यात्मिक अनुशासन है,

जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है, योग शब्द संस्कृत के मूल ‘युज’से लिया गया है जिसका अर्थ है जुड़ना या जोड़ना या एक जुट होना। योग मन की शांति है, तनाव से मुक्ति है, थकान से मुक्ति का नाम योग है रोग से मुक्ति का नाम योग है, प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि आचार, विचार, विहार ,व्यवहार, आहार , के बदलते परिप्रेक्ष्य में हम सभी योग को आत्मसात कर बदलते वातावरण में अपने को

तनाव से मुक्त और निरोगी जीवन व्यतीत कर सकते हैं। योग आध्यात्मिक शारीरिक और मानसिक प्रथाओं का एक समूह है। धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य प्रोफेसर पीके सिंह ने किया*। इस मौके पर प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव ,प्रोफेसर उदय शंकर झा प्रोफेसर इंद्रदेव सिंह प्रोफेसर विजेंदर सिंह डॉ महेंद्र प्रताप सिंह डॉ संदीप सिंह डॉ यज्ञनाथ पांडे, डॉ अजय कुमार यादव, डॉक्टर जितेंद्र यादव श्री अजय कुमार यादव डॉ अभय कुमार वर्मा, एवं कर्मचारीगणआदि सहित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं भारत स्काउट गाइड की स्वयंसेवक छात्राओं ने अधिकांश संख्या में उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button