abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
निर्वाचनमतदाता जागरूकता

85 प्लस वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं का कराया गया होम वोटिंग

85 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान की शुरुआत

सकलडीहा (प्राइम समाचार टूडे) लोकसभा चुनाव में 85 प्लस वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए होम वोटिंग सुविधा के तहत बुधवार को जनपद के सभी विधान सभा से विभिन्न पंचायतों में 85 प्लस वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग कराया गया।

इसी क्रम में तहसील अंतर्गत ग्राम सभा धरहरा प्रधान श्वेता सिंह के ससुर महीप नारायण सिंह उम्र 95 वर्ष को सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष मतदान कराया गया वहीं मतदान करने के पश्चात वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस संबंध में दिव्यांग मतदाताओं ने निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके सहयोग से लोकसभा के इस महापर्व में हमने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है, इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, लेखपाल अफसर खान, बीएलओ आनंद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button