abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआवाजचंदौलीजागरुकता

त्यौहारों पर चाक-चौबंद सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद, बाजारों में बढ़ाई गई निगरानी, कस्बे में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश



सकलडीहा (समाचार टुडे)। आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सकलडीहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्यौहारों के मद्देनजर कस्बे के बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसके चलते प्रमुख मार्गों और बाजारों में यातायात का दबाव बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी उत्पन्न होने लगी है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने कस्बे की यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह सजग रहें और बाजारों में अनावश्यक रूप से जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दें। प्रमुख चौराहों, तिराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों के सामने सामान रखकर सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। इसके साथ ही ग्राहक भी अपने वाहनों को सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ा करने से बचें। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल यातायात को व्यवस्थित कराते हुए आमजन को राहत पहुंचाई जाए।

प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख मार्गों पर नियमित पैदल गश्त की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए तथा किसी भी तरह की अव्यवस्था या विवाद की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।

उन्होंने आम नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार खुशियों और आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असुविधा की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। बाजारों में सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जाएगी। आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button