हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद

ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा ( समाचार टुडे)। थाना सकलडीहा पुलिस ने हत्या के प्रयास (जानलेवा हमला) के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। तीनों आरोपियों पर पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर फावड़े से जानलेवा हमला करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बताया गया कि 22 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह खेत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव हरिहरपुर निवासी राहुल पुत्र ब्रह्मदेव, रविन्द्र पुत्र ब्रह्मदेव एवं राधेश्याम पुत्र राजबली ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि तीनों ने उसके हाथ से फावड़ा छीन लिया और उसी से उसके सिर पर कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के दौरान बचाव के लिए पहुंचे रामप्रवेश पुत्र भरत के साथ भी मारपीट की गई तथा दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि हमलावर घायल को मृत समझकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0 155/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए वांछित तीनों अभियुक्तों को ग्राम हरिहरपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
राहुल पुत्र ब्रह्मदेव (28 वर्ष)
रविन्द्र पुत्र ब्रह्मदेव (23 वर्ष)
राधेश्याम पुत्र राजबली (30 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम हरिहरपुर, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद
उपनिरीक्षक दिनेश राम
कांस्टेबल रोहित कुमार गौड़
कांस्टेबल शब्बीर अहमद
कांस्टेबल शुभम शर्मा
कांस्टेबल सुधाकर पाण्डेय
सकलडीहा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गंभीर आपराधिक मामलों में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश गया है।









