abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटआदेशआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाईचंदौलीलापरवाहीसख्ती

अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्यवाई, 3 थाना प्रभारी हटाए गए,  23 पुलिसकर्मी दण्डित एवं 01 निलंबित, 12 पुलिसकर्मी सम्मानित

संदेश- संगठित गोवंश तस्करी के मास्टरमाइंड पर होगी सीधी कार्रवाई, निरोधात्मक पुलिसिंग, गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर; 3 थाना प्रभारी हटाए गए,  23 पुलिसकर्मी दण्डित एवं 01 निलंबित, 12 पुलिसकर्मी सम्मानित*

लगातार हो रही वाहन चोरी रोकने में असफल चौकी इंचार्ज कस्बा चन्दौली को किया गया निलंबित

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

चन्दौली। दिनांक 07.07.2026 ( समाचार टुडे) सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आकाश पटेल की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों के निस्तारण, निरोधात्मक पुलिसिंग तथा थाना स्तर पर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपराधियों के विरुद्ध केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित न रखते हुए उनके पूरे आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



गोवंश तस्करी के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने के निर्देश-
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा गोवंश तस्करी के विरुद्ध जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को विशेष रूप से सतर्क करते हुए निर्देशित किया गया कि गोवंश तस्करी में संलिप्त संगठित गिरोहों के विरुद्ध अधिकतम प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। केवल वाहनों की बरामदगी अथवा तस्करों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित न रखी जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में Forward एवं Backward Linkage Analysis करते हुए पूरे आपराधिक नेटवर्क का अनावरण किया जाए।

समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गोवंश तस्करी के प्रकरण में जनपदीय Seizure Cell से समन्वय स्थापित करते हुए वित्तीय एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कराया जाए तथा गिरोह के संचालकों, मास्टरमाइंड एवं किंगपिन तक पहुँचकर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अर्जित सम्पत्तियों के चिन्हीकरण एवं कुर्की की कार्यवाही भी प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

निरोधात्मक पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश-
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि अपराध नियंत्रण के लिए निरोधात्मक पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जनपद में सक्रिय गैंगस्टर एवं गुंडा प्रवृत्ति के अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा उनके विरुद्ध समयबद्ध रूप से गैंगस्टर एक्ट एवं गुंडा एक्ट की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी की जाए, रात्रिकालीन गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की प्रभावी चेकिंग की जाए तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों (NDPS) की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पिछले 2 वर्षों में चिन्हित अपराधियों की सूची समस्त थानों को आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु उपलब्ध करा दी गई है, ताकि संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में इन अपराधियों के विरुद्ध ससमय प्रभावी कार्रवाई कर सकें।

साथ ही निर्देशित किया गया कि ‘पाबंदी पोर्टल’ का प्रभावी उपयोग करते हुए जमानत बंधपत्र का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल-
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि कुछ मामलों में शिकायतों की जांच अपेक्षित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं की जा रही है।

इस पर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत की जांच निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए। जांच निष्पक्ष, तथ्यों पर आधारित एवं स्पष्ट हो, ताकि निर्णय लेने वाले अधिकारी को प्रकरण के संबंध में गुणवत्तापूर्ण एवं स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध हो सके । किसी भी प्रकार की औपचारिक अथवा अधूरी जांच स्वीकार नहीं की जाएगी।

लंबित विवेचनाओं एवं न्यायालयीय कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन अभियोगों में गैर-जमानती वारंट (NBW) प्राप्त किया जाना आवश्यक है, उनमें समयबद्ध कार्यवाही करते हुए शीघ्र NBW प्राप्त किए जाएँ तथा न्यायालयीय प्रक्रियाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए।

साथ ही निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं एवं न्यायालयीय कार्यवाहियों की नियमित समीक्षा थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर की जाए ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।
“जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना, संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। कार्य में लापरवाही अथवा उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।”


*कार्य में लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई (23 पुलिसकर्मी दण्डित)-*
अपराध समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न प्रकरणों में विवेचना, पर्यवेक्षण एवं अन्य शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

क्र.सं. कर्मी                                       दण्ड
1 निरीक्षक दयाराम गौतम          10 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
2 निरीक्षक राजकुमार सिंह         02 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
3 उ0नि0 रामप्रसाद यादव           07 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
4 उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह           07 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
5 उ0नि0 ओम प्रकाश सिंह          05 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
6 उ0नि0 कमलाकान्त                   05 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
7 उ0नि0 राम प्यारे चौधरी           05 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
8 उ0नि0 मनोज कुमार राय           05 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
9 मु0आरक्षी अशोक कुमार राय   05 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
10 मु0 आरक्षी राजेश कुमार यादव     30 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
11 मुख्य आरक्षी संतोष कुमार यादव    07 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
12 मुख्य आरक्षी रणजीत तिवारी          30 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
13 मुख्य आरक्षी रूपेश कुमार यदुवंशी   05 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
14 आरक्षी आलोक सिंह                          30 दिवस वेतन समतुल्य अर्थदण्ड
15 उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह                       परिनिन्दा दण्ड
16 उ0नि0 भृगुनाथ यादव                       परिनिन्दा दण्ड
17 उ0नि0 राम प्यारे                               परिनिन्दा दण्ड
18 उ0नि0 दिनेश कुमार                               परिनिन्दा दण्ड
19 उ0नि0 सतीश चन्द्र सिंह                       परिनिन्दा दण्ड
20 उ0नि0 रामचन्द्र शाही                       परिनिन्दा दण्ड
21 मुख्य आरक्षी सुशील कुमार यादव       परिनिन्दा दण्ड
22 मुख्य आरक्षी महेश प्रताप सिंह               परिनिन्दा दण्ड
23 मुख्य आरक्षी संदीप कुमार पाण्डेय       परिनिन्दा दण्ड


*अपराध समीक्षा के उपरान्त थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन-*
अपराध समीक्षा बैठक के दौरान थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, गंभीर घटनाओं के अनावरण, निरोधात्मक कार्यवाही तथा गोवंश तस्करी के विरुद्ध अपेक्षित कार्रवाई के दृष्टिगत निम्नलिखित प्रशासनिक परिवर्तन किए गए-

*थाना अलीनगर-*
थाना अलीनगर क्षेत्र में लूट, छिनैती जैसी गंभीर घटनाओं के अनावरण में अपेक्षित प्रगति न होने, निरोधात्मक कार्यवाहियों पर अपेक्षित ध्यान न दिए जाने तथा गोवंश तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई न किए जाने के कारण थानाध्यक्ष अलीनगर निरीक्षक घनश्याम शुक्ला को प्रतिस्थापित करते हुए पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (प्रो) निरीक्षक गगन राज सिंह को थाना अलीनगर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

*थाना धानापुर-*
थाना धानापुर पर नियुक्त थानाध्यक्ष निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन को शिथिल कार्यशैली एवं संवेदनशील घटनाओं के संबंध में उच्चाधिकारियों को समय से अवगत न कराए जाने के कारण प्रतिस्थापित करते हुए डीसीआर प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा को थाना धानापुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

*थाना कंदवा-*
थाना कंदवा पर नियुक्त थानाध्यक्ष निरीक्षक राजीव मल्ल को प्रतिस्थापित करते हुए वीएसटी (वीएसटी) टीम के उ0नि0 विनोद अंचल को थाना कंदवा का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि थाना प्रभारियों का मूल्यांकन अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्यवाही, विवेचना की गुणवत्ता, कानून-व्यवस्था तथा जनसंतुष्टि के आधार पर निरंतर किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाती रहेगी।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित (12 पुलिसकर्मी सम्मानित)-*

अपराध समीक्षा बैठक के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया-*

1. उ0नि0 श्री उत्कर्ष मौर्या एवं आरक्षी सुनील कुमार यादव, कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली उ०प्र० उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा-2025, होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा-2025 एवं उ०प्र० नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु ।

2. मु०आ० आशुतोष सिंह एवं आरक्षी महेश यादव (स्वाट टीम) दिनांक 06.06.2026 को थाना अलीनगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का मात्र 36 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु ।

3. थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र, आरक्षी शंकर कुमार राम एवं आरक्षी बृजेश चौहान गो-तस्करों के विरुद्ध 16 अभियोग पंजीकृत कर 28 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 164 गोवंशों की बरामदगी तथा 19 वाहनों की जब्ती सुनिश्चित करने हेतु ।

4. प्रभारी साइबर सेल उ0नि0  मिर्जा रिजवान वेग, हे0का0 राम आशीष, का0 नौशाद एवं आरक्षी गणेश तिवारी – संगठित साइबर अपराध नेटवर्क का सफल अनावरण करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, भारी मात्रा में डिजिटल एवं बैंकिंग साक्ष्य बरामद करने तथा लगभग आरएस1.42 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि होल्ड कराने हेतु ।

5. आरक्षी अमित कुमार यादव, थाना मुगलसराय लगभग 13 वर्षों से वांछित फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु ।

*पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सदैव प्रोत्साहित किया जाएगा तथा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग के लिए सभी अधिकारी पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें।*

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button