abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरअपडेट

मुकदमे की जानकारी को लेकर तहसील कर्मचारी एवं अधिवक्ता में मारपीट, सकलडीहा तहसील में हंगामा तहसील कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज निलंबित की माँग



ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
चंदौली (समाचार टुडे )जनपद की सकलडीहा तहसील में सोमवार को अधिवक्ता और तहसील कर्मी के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। घटना के बाद तहसील परिसर में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले को देखते हुए तहसील परिसर और थाने पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता उपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि तहसीलदार कार्यालय में माल बाबू के पद पर तैनात साकिब अंसारी ने फाइल पास कराने के नाम पर उनसे 5,000 रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

अधिवक्ता उपेंद्र सिंह का आरोप है कि विवाद के दौरान उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

घटना के बाद अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारी और सदस्य घायल अधिवक्ता के समर्थन में सामने आए। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में आंदोलन शुरू कर दिया और आरोपी तहसील कर्मी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल थाने पहुंचा, जहां मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए तहसील परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुरूप निष्पक्ष एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button