abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायत

अनुपस्थित रोजगार सेवकों का 5 दिन का वेतन काटन का आदेश, ई-केवाईसी और मनरेगा प्रगति को लेकर रोजगार सेवकों की बैठक में नाराज दिखे डीसी मनरेगा

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे)मंगलवार को ब्लॉक सभागार में ई-केवाईसी एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की प्रगति माहवार रिपोर्ट को लेकर रोजगार सेवकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक मैं आधा से अधिक रोजगार सेवक अनुपस्थित रहे जिस पर कड़ी नाराजगी दिखाते हुए बैठक ले रहे डीसी मनरेगा आरके चतुर्वेदी ने 31अनुपस्थित रोजगार सेवकों का 5 दिन का मानदेय काटने का खंड विकास अधिकारी को आदेश देते हुए तत्काल कार्रवाई करने की बात कही बैठक के दौरान उपस्थित रोजगार सेवकों को डीसी मनरेगा आरके चतुर्वेदी ने सभी रोजगार सेवकों को ई-केवाईसी कार्य को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी लंबित रहने से श्रमिकों को

भुगतान में परेशानी होती है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बीडीओ ने मानव दिवस सृजन, कार्य प्रगति, मजदूरी भुगतान एवं जॉब कार्ड सत्यापन की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी करते हुए पात्र श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए। बैठक में कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया गया। ज्ञात हो कि विकास खंड में कुल 63 रोजगार सेवक कार्यरत हैं जिनमें से बैठक के दौरान आधा से अधिक रोजगार सेवक अनुपस्थित रहे जिसको लेकर डीसी मनरेगा ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई करने हेतु खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया समीक्षा बैठक के दौरान डीसी मनरेगा आरके चतुर्वेदी, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अभिनव पांडे,
बैठक में सभी रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button