abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआवाजईमानदारीउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीजानकारी

ब्लॉक सभागार में यूपी दिवस का हुआ आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वालो सचिवों को अधिकारियों ने किया सम्मानित ।

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) चंदौली। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विकासखंड सकलडीहा के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बजरंगी पांडेय एडीओ पंचायत सकलडीहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड सकलडीहा के प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी, सामुदायिक शौचालय केयरटेकर एवं कार्यालय के सभी संबंधित द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की स्थापना एवं उसके विकास के बारे में विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत सहायक, पंचायत सचिव, सामुदायिक शौचालय केयरटेकर, सफाई कर्मी एवं कार्यालय कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं पुरस्कार भी वितरित किया गया। सम्मान एवं पुरस्कार विशेष क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडे, सचिव विनय कुमार, पवन दुबे, संजय यादव, अमित कुमार, रजनीश यादव, राम सिंह, राजेश्वर पाल, प्रिया मौर्या, बाबूलाल, त्रिलोकी सिंह, ग्राम प्रधान मंजू वर्मा अर्जुन मौर्या गुलाब मौर्य वीरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button