abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरआदेशउत्तर प्रदेशउपलब्धिगाजीपुरगोरखपुरचंदौलीजागरुकताजानकारीनिर्वाचन

एसआईआर (SIR)को लेकर राजनैतिक दलों के साथ एसडीएम की बैठक, आम जनमानस एवं राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील ।

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) मंगलवार को तहसील प्रशासन ने एसआईआर (Special Identification Register से जुड़ी प्रक्रियाओं और तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर एवं तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने की। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने एसआईआर से संबंधित दिशा–निर्देश, सत्यापन प्रक्रिया, चुनाव/राजस्व कार्य की पारदर्शिता, तथा राजनीतिक दलों की भूमिका पर चर्चा की । एसडीएम ने सभी दलों के जनप्रतिनिधियों से सहयोग और आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने की बात कही ।
बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के जन प्रतिनिधियो ने भी अपने सुझाव एवं प्रक्रिया को और अधिक सरल व पारदर्शी बनाने की मांग की। एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बैठक के दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय, प्रभात यादव, अविनाश विश्वकर्मा, नीरज सिंह बाला सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button