
ब्यूरो रिपोर्ट
चहनियाँ (प्राइम समाचार टुडे) टांडा कला से कैथी मार्कंडेय महादेव घाट पर पीपा पांटून पुल निर्माण का कार्य शनिवार को शुरू हो गया । अब लोगो को जल्द ही मार्कण्डेय महादेव के दर्शन पूजन और वाराणसी, गाजीपुर , जौनपुर सहित अन्य राज्यों में जाने वाले लोगो को राहत मिलेगी ।
चंदौली जनपद से वाराणसी को जोड़ने के लिए टांडा से कैथी के लिए पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है । बाढ़ को


देखते हुए शासन के निर्देश पर पीपा पांटून पुल को 15 जून की रात्रि में हटा लिया गया था । इस बार लगातार तीन बार गंगा में बाढ़ आने के कारण यह निर्माण कार्य रुक गया था । जो पानी घटने के बाद पुनः निर्माण कार्य शुरू हो गया । लोगो को वाराणसी और मार्कण्डेय महादेव का दर्शन पूजन करने के लिए चहनियां होते हुए बलुआ,चौबेपुर होकर वाराणसी जाने के लिए लंबा लगभग पचास किलोमीटर सफर तय करके श्रद्धालुओं व व्यापारियों को आना जाना पड़ता था । वही मार्कण्डेय महादेव भी घूमकर जाना पड़ रहा था । अब व्यापारियों,छात्र छात्राओं,दूध व्यापारियों आदि लोगों को सहूलियत मिलेगी ।














