abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
Uncategorized

प्रमुख सचिव ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश !

ब्यूरो रिपोर्टसकलडीहा ( प्राइम समाचार टूडे) शनिवार को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, द्वारा प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव द्वारा प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, वितरण की स्थिति एवं शैक्षिक माहौल एवं टॉयलेट आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित पोषण कार्यक्रमों, बच्चों को वितरित किए जा रहे पोषाहार,नियमित टीकाकरण तथा अन्यगतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को शख्त निर्देश देते हुवे कहा कि बच्चों को समय पर पुस्तके, ड्रेस उपलब्ध होता रहे, आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालित पोषाहार,नियमित टीकाकरण अच्छी देख-रेख की जाए, उन्होंने कहा कि योजनाओं का पारदर्शी एवं ईमानदारी पूर्वक क्रियान्वयन कराया जाए । निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने ग्राम बरठी के आमजन लोगों से बात करते हुये लोगों से शौचालय, बिजली पेयजल सहित अन्य मुद्दों पे चर्चा किया प्रमुख सचिव ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो अवगत कराए। प्रमुख सचिव ने स्वच्छता अभियान, जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को और बेहतर तरीके से करने के संबंधित को निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से किया जाए, ताकि आमजन को लाभ प्राप्त हो सके। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीआरओ, ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय प्रधानाध्यापक सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button