abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्याआदेशआरोपउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतजानकारी

मेटिस हास्पिटल में देर रात पुलिस ने की छापेमारी मचा हड़कम्प

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

चंदौली। (प्राइम समाचार टूडे) अलीनगर क्षेत्र के गोधना मोड़ स्थित मेटिस हास्पिटल में सीओ राजीव सिसौदिया के नेतृत्व में रविवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई से अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस को अस्पताल में अनैतिक क्रियाकलापों की सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश के बाद सीओ ने भारी फोर्स के साथ मेटिस अस्पताल में रेड की। हालांकि पुलिस के साथ कुछ खास नहीं लगा। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि मेटिस हास्पिटल में अनैतिक क्रियाकलाप चल रहे हैं। आमतौर पर होटलों में इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें मिलती रहती हैं। लेकिन अस्पताल में ऐसे मामले की शिकायत थोड़ी हैरान करने वाली थी। लिहाजा सघन निरीक्षण के निर्देश दिए गए। सीओ राजीव सिसौदिया के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस और महिला थाना प्रभारी की टीम ने छापेमारी की। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ ठोस नहीं लग सका। हालांकि अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने को पुलिस पूरी तरह कटिबद्ध और अलर्ट है। यदि कहीं से भी इस तरह की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button