
क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता
पीडीडीयू/चंदौली। प्राइम समाचार टुडे किसी ने सच ही कहा है कि अगर आप कोई भी कम मेहनत लगाना और ईमानदारी के साथ करते हैं तो निश्चित रूप से उसका परिणाम सकारात्मक दिशा में उत्कृष्ट होता है आज महिलाएं विश्व पटल पर अपनेतबीयत को लेकर परचम लहरा रही हैंएक तरफ जहां गांवके सरकारी सेवाओं से लेकर देश की सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका दे रही हैं तो वही समाज परिवार एवं राजनैतिक क्षेत्र में भी बढ़कर अपनी हिस्सेदारी दिख रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार डीडीयू स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी प्रमिला शर्मा के उत्कृष्ट कार्य को लेकर हाजीपुर जोन के महा प्रबंधक ने अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। हाजीपुर जोन के महा प्रबंधक ने ने कहा कि रेलवे सेवा आम जनमानस एवं बड़े पैमाने पर यातायात सुविधाओं को सुगम बनाने एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने को लेकर कटिबद्ध है महिला कर्मचारी प्रमिला शर्मा ने कहा किहर किसी को अपने कर्तव्य को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना चाहिए जिससे कि विभाग, देश एवं आम जनमानस को उसका बेहतर लाभ मिल सके इस उपलब्धि से आरक्षण कार्यालय के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।












