चलती ट्रेन से कोयला उतारते समय हाई टेंशन तार के चपेट में आया वृद्ध, बुरी तरह झुलसा

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता
डीडीयू नगर।प्राइम समाचार टुडे अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप गया रेलवे लाइन मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला उतारते समय विद्युत तार की चपेट में आने से युवक झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी युसूफ 65 वर्ष गया रेलवे लाइन से गुजर रही मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला उतारना शुरू किया। लेकिन ट्रेन की रफ्तार बढ़ गई। इसी दौरान अचानक कोयल पर खड़ा होने से विद्युत तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। लेकिन तब तक


मालगाड़ी सरेसर रेलवे यार्ड में पहुंचकर रुक गई। अचानक मालगाड़ी से उतरते समय कोई रेलकर्मी ने इसकी पहचान कर इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उठाकर किसी प्रकार एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती


कराया है। इस संबंध में पूछे जाने पर मानस नगर अपपोस्ट प्रभारी रंजीत कुमार यादव ने बताया कि युवक विक्षिप्त था। जिसके कारण मालगाड़ी के कंटेनर पर चढ़ गया और विद्युत तार की चपेट में आने से झुलस गया।














